
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
दिनांक 05.02.2024 को सूचना मिली कि बड़ेधौसा के जंगल से अंतागढ़ शहर की ओर नक्सलियों का बैनर-पोस्टर लगाने माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार नक्सल सदस्य आने वाले है। उक्त सूचना पर ग्राम नवागांव नदी पुलिया के पास सड़क पर पुलिस के द्वारा मोबाईल चेक पोस्ट लगाया गया। ग्राम आमागांव तरफ से अंतागढ़ आ रहे 03 मोटर सायकल में कुल 06 नक्सल प्रचार-प्रसार सदस्यों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त सदस्यों से पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम (1) लखन लाल नुरूटी पिता स्व. श्री बजनाथ नुरूटी उम्र 30 वर्ष, जाति गोड़ (2) शैलेन्द्र कुपाल पिता स्व. सबर सिंह कुपाल, उम्र 25 वर्ष, जाति हल्बा (3) सुकरेन ध्रुव पिता फुलसिंह ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, जाति गोड़ (4) हेमराज मंडावी पिता स्व. बिदेसिंह मंडावी, उम्र 30 वर्ष (5) हरिश कुमार बघेल पिता घसियाराम, उम्र 28 वर्ष, जाति कलार तथा (6) सुनहेर गावड़े पिता स्व. रामु राम, उम्र 20 वर्ष, जाति गोड़ सभी साकिनान बड़ेधौसा, थाना ताड़ोकी, जिला कांकेर का रहने वाला बताये तथा स्वयं को प्रतिबंधित माओवादी संगठन में प्रचार-प्रसार सदस्य के रूप में काम करना कबुल किया तथा अपने साथ रखे माओवादियों के 03 नग लाल कलर का बैनर, 50 नग पाम्पलेट को अंतागढ़ शराब भट्टी के पास लगाकर क्षेत्र के जनता के मन में आतंक और भय कारित करने वाले थे स्वीकार किया गया। उक्त माओवादियों द्वारा अपना अपराध कबुल करने पर थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 13/2024 धारा 147,149 भादवि. 10 (क), (iv), 13(1) (क) (ख) (2) वि.वि. कि.निवा.अधि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है तथा उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।
