कांकेर
यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज कांकेर-माकड़ी मार्ग पर ग्राम नंदनमारा के समीप निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को निर्माण कार्य बारिश के सीजन से पहले पूरा करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही पूर्ण गुणवत्ता के साथ पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिए, जिससे बस्तर मार्ग पर चलने वाले वाहनों को किसी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान उन्होंने अस्थायी मार्ग की दोनों तरफ (नंदनमारा एवं माकड़ी) पहुंचमार्ग का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर तकनीकी कार्यप्रगति की जानकारी ली। राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता श्री राकेश नेताम ने बताया कि वर्तमान में 06 में से 05 पियर वर्क पूर्ण को चुका है तथा माकड़ी साइड के एबटमेंट की फुटिंग का कार्य जारी है। साथ ही स्ट्रक्चर तैयार करने 10 गर्डर तैयार हो चुके हैं तथा दो गर्डर अगले दो दिनों में तैयार कर लिए जाएंगे। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित कार्य एजेंसी के ठेकेदार को पूरी गुणवत्ता के साथ पुल का स्ट्रक्चर का निर्माण करने व तेजी लाने के निर्देश दिए।
