पिकअप ने मारी ठोकर,बाइक चालक गम्भीर*

खबर उमरिया

दीपक विश्वकर्मा

कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बसकुटा में अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से कैलाश चौधरी उम्र 46 वर्ष निवासी बसकुटा गम्भीर रूप से घायल हुए है।बताया जाता है कि घायल युवक अपनी बाइक से करकेली से ग्रह ग्राम बसकुटा जा रहा था,गांव पहुंचने से पहले खेरदाई के पास विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित पिकअप वाहन ने ठोकर मारी है।इस घटना में घायल युवक के सर पर गम्भीर चोट के निशान बताए जा रहे है।