आशीष कुमार दुबे
नरसिंहपुर/नरसिंहपुर – थाना करेली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि रांकई रोड, हनुमान मंदिर, करेली के पीछे नेशनल हाईवे 44 के किनारे सात व्यक्ति सुनसान में लूट, डकैती के योजना बना रहे है जो वंशिका कंस्ट्रक्शन कंपनी की करेली स्थित शराब दुकानों से रात को 11-12 बजे कैश (रूपये) इक्ठ्ठा होकर शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा वुलेरो वाहन से राजमार्ग ले जाया जाता है। जो उक्त कर्मचारी को रास्ते में रोककर ड्राइबर की ऑखों में मिर्ची पाउण्डर डालकर हाइवे के पास गोगावली तिराहे पर लूट करेगें। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया एवं आरोपियों को आरेपियों को गिरफ्त में लेने हेतु घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप रांकई रोड,हनुमान मंदिर, करेली के पीछे नेशनल हाईवे 44 सातों आरोपियों द्वारा पुलिस टीमों को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीमों द्वारा हिकमत अमली के साथ गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार है पुष्पेन्द्र कौरव, राजेश ठाकुर, प्रदीप लोधी सभी निवासी करेली, शेख शहादत, शाहिद शाह, अंकित यादव, आमिर कुरैशी सभी निवासी नरसिंहपुर को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी।
डकैती की योजना बनाते आरोपियों से की गयी जप्ती- डकैती की योजना बनाते हुये पकडे गये आरोपी पुष्पेन्द्र कौरव, राजेश ठाकुर, प्रदीप लोधी सभी निवासी करेली, शेख शहादत, शाहिद शाह, अंकित यादव, आमिर कुरैशी से एक स्कार्पियों वाहन, एक होन्डा सिटी कार, लोहे की तलवार, बके एवं लोहे की रॉड, मिर्ची का पैकिट जप्त किये गये है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 112/2024 धारा 399, 402 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।
डकैती की योजना बनाते आरोपियों को गिरफ्तार करने में इनकी रही मुख्य भूमिका- डकैती की योजना बनाते आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व एवं अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया एवं एसडीओपी मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करेली, निरीक्षक आशीष धुर्वे, उनि अनिल सिंह, उनि लालमोहन दीवान, सउनि शिशुपाल चौधरी, आरक्षक आशिफ, आरक्षक यमन बागरी, अभिषेक पटेल, आरक्षक इसपाल, आरक्षक अमित, आरक्षक मनोज, आरक्षक पुष्पेन्द्र, आरक्षक साइबर सेल धारा सिंह, आरक्षक अभिषेक सूर्यवंशी, सैनिक अमरीश की मुख्य भूमिका रही है।
