खबर उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक सम्पन्न 8 फरवरी 24 को ईवीएम हटाओ लोकतंत्र ज्ञापन—
—- दिनांक 4/2/24 को नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बाला सिंह तेकाम के निवास मे बैठक आयोजित की गई।बैठक मे विकास खण्डवार पदाधिकारीगण शामिल हुए। इस बैठक मे महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि एडवोकेट रामसरोवर जायसवाल जी को संयुक्तमोर्चा का जिला अध्यक्ष सर्वसम्मत नियुक्त किया गया जिनके माध्यम से ज्ञापन सौपा जाना है। सभी सदस्यो को एडवोकेट रामसरोवर जायसवाल ने संबोधित किया और भरोषा दिलाया कि संयुक्तमोर्चा उमरिया जिला मे मजबूती के साथ काम करता रहेगा और वे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी बहुजन समाज पार्टी ओबीसी महासभा समानता दल एक माला मे पिरोने का काम करते रहेगे । आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष बाला सिंह तेकाम ने कहा कि हमे तेजी संगठन को मजबूत बनाना है गांव गरीब की लडाई लडनी है यही हमारा मिशन है।
