विनोद जैन

बालोद । बालोद शहर सहित आसपास के क्षेत्र में नशा का कारोबार काफी फल फूल रहा है परंतु पुलिस प्रशासन नशा करने वालो को पकड़ रही है ना कि इस व्यापार को करने वालो को ज्ञात हो कि बालोद पुलिस लगातार नशेड़ी युवकों के धर पकड़ में लगी हुई है लेकिन आम जनता में इस बात को लेकर आक्रोश है कि नशे का व्यापार करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं और व्यापार कर रहे हैं परंतु तालाब आदि के किनारे बैठे युवाओ को पुलिस पकड़ रही है बताया जाता है कि सुबह 5 बजे से बालोद के बुधवारी बाजार गणेश टाकीज के आसपास शराब बेचते कई लोग दिख जाते हैं उसी प्रकार शहर के बहुत से मोहल्लों में शराब गांजा नशे की गोली बेचते लोग मिल जाएंगे पर इन पर कोई कार्यवाही नही होने से लोगो मे तरह तरह की चर्चा आम है
*बेखौफ दौड़ा रहे नशे में डूबे युवा अपनी वाहन*
नशेड़ी युवाओ की तेज रफ्तार गाड़ियों पर पुलिस कोई कार्यवाही नही करती पर हेलमेट आदि के नाम से आये दिन चलानी कार्यवाही हो रही है इन सबके चलते लोगो मे पुलिस विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है
*प्रभारी मंत्री से करेंगे शिकायत*
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार आने वाले दिनों में बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के आगमन पर पुलिस विभाग की शिकायत करने की बात चल रही है वहीं कुछ युवाओ के परिजन मंत्री से मिलकर पुलिस द्वारा किये गए कार्यवाही की शिकायत भी करेंगे वहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी गाहे बगाहे पुलिस के रवैये से नाराज नजर आ रहे हैं भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी का ठीकरा किस अधिकारी कर्मचारी के सर पर फूटेगा यह तो समय के गर्त में हैं
