दीपक विश्वकर्मा
भाजपा मण्डल उमरिया ग्रामीण* आओ गांव चले अभियान
के लिए भाजपा मंडल उमरिया ग्रामीण की कार्यशाला मंडल अंतर्गत मणि बाग शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह बघेल ने विस्तार पूर्वक आगामी कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार रखें जिसमें एक संकल्प प्रस्ताव पारित किया गया की सभी कार्यकर्ता सभी 49 मतदान केंद्र में 24 घंटे के लिए सभी कार्यकर्त्ता जायेंगे व संगठन के द्वारा तय किए गए 15 बिंदुओं को मतदान केंद्र में क्रियान्वित करेंगे इस दौरान वह दीवाल लेखन करेंगे नमो ऐप डाउनलोड करवाएंगे साथ ही वह सभी प्रकार की गतिविधियां जिससे कि आने वाले लोकसभा चुनाव के समय में भारतीय जनता पार्टी संगठन मतदान केंद्र में और मजबूत हो इस हेतु कार्य करेंगे जिससे कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार पुनः बने और माननीय नरेंद्र मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बने । इसके साथ ही 21 फरवरी 2024 को स्पेशल ट्रेन द्वारा अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने जाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मतदान केंद्र से अधिक से अधिक संख्या में जाने के लिए अपना अपना पंजीयन कराया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष लल्लू सिंह , मंडल महामंत्री रामानुज त्रिपाठी ,राम सूजन झारिया , शिवमंगल सिंह ,कुंदन सिंह, रजनीश यादव, सुरेश चौधरी ,परम सिंह, विजय रजक ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
