मनीराम सिन्हा
नरहरपुर- भाजपा मंडल नरहरपुर दा्रा आज पेंशनर भवन में मंडल कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती ने की इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि तारा ठाकुर ने उद्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार दा्रा जन कल्याणकारी योजनाएँ बनाई गई है जिसे जन जन तक पहुँचाना हम सभी की ज़िम्मेदारी है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः केंद्र में तिसरी बार भाजपा को जिताने हमें बूथों में कार्य करना है इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती ने कहा की आप सभी के अथक प्रयास से दस साल बाद कांकेर विधानसभा में हमने चुनाव में जीत दर्ज कराई है वही आप सभी के मेहनत के बदौलत छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार बनी जिसके लिये आप सभी को बहुत बहुत बधाई तथा आपने जो मेहनत किया उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूँ साथ ही आगामी कार्यक्रम को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ज़िला नेतृत्व के मार्गदर्शन में मंडल स्तर पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसमें गाँव चलो घर घर चलो अभियान तथा शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत हमें गाव में जाकर महिला समूहों व एनजीओ से मुलाक़ात करना है तथा सभी के साथ बैठक कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी दा्रा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हमें देनी है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा मंडल नरहरपुर से जीत हासिल करनी है इस बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री संतोष भास्कर उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू लेख राम साहू मंत्री हेमंत कौशिक संजय शोरी महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा रावटे महामंत्री हेम प्रभा कटबेर पार्षद रंगीता उईके भागवत शोरी सहीत देवकरण पम्मार राजेश नाग राकेश पटेल गोविंद जैन पंचू राम साहू दा्रिका प्रसाद सोनी अजीत सिन्हा लता जैन रूखमणी सिन्हा उमा सिन्हा जसराज चोपड़ा दीपक यादव मदन मोहन शर्मा नितेश मगेन्द्र आदि उपस्थित रहे.
