भरत भारद्वाज
फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 सारबेड़ा के पास शनिवार को सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका सड़क हादसे का शिकार हो गई, स्कूटी से गिरने से शिक्षिका के चेहरे में चोट आई जिसे बेहतर उपचार हेतु रायपुर अस्प्ताल रिफर किया गया है ।
जानकारी अनुसार फरसगाँव निवासी अंशुमाला लकडा पति बिरेन्द्र लकड़ा उम्र 35 वर्षीय ग्राम भानपुरी के मिडिल स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है । वह हर दिन की तरह अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी इसी दौरान नेशनल हाइवे 30 सारबेड़ा में पास वह अपनी स्कूटी से अनियंत्रित गिर गई। गिरने से उनके चेहरे और हाथ पैर में चोट आई । जिसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए फरसगांव अस्प्ताल लाया गया। घायल शिक्षिका के चेहरे में गंभीर चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर अस्प्ताल रिफर किया गया है ।
