विनोद जैन
भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी को 96 साल की उम्र में भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भाजपा के वे दूसरे नेता हैं, जिन्हें देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया जाएगा।
इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने जनसंघ से लेकर भाजपा को वटवृक्ष बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है।
आडवाणी को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की घोषणा को प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए बीजेपी के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र और सनातन के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। आडवाणी जी को यह सम्मान हम सब कार्यकर्ताओं का सम्मान है।
