अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे वन कर्मचारी, कामकाज ठप

मनीराम सिन्हा

नरहरपुर – 1 फरवरी को छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के आव्हान पर अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर नरहरपुर के भी वन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। एक फरवरी से ब्लॉक परिसर के पास धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के ब्लॉक कर्मचारी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। इनकी प्रमुख मांगों में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज कार्यालय द्वारा संघ के 180 पदों को संविदा से भरे जाने पर रोक लगाई जाए। वन रक्षक, वनपाल, उप वनक्षेत्रपाल का वेतनमान संघ द्वारा प्रस्तावित ग्रेड पे, वन रक्षक-2400, वनपाल 2800, उप वनक्षेत्रपाल का 4200 रूपये नया ग्रेड पे स्वीकृत किया जाये। विभागीय सेटअप पुनरीक्षित किया जाये। 2750-3050 वेतनमान को शासन द्वारा मान्य किए जाने के पश्चात समस्त कोषालयों में मान्य किये जाने हेतु कार्यवाही किया जाये। छ. ग. वन कर्मचारी संघ तहसील शाखा अध्यक्ष तामेश्वर सिन्हा व उपाध्यक्ष गैद लाल धुरु ने बताया कि इस हड़ताल में चौकीदार से लेकर डिप्टीरेंजर तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे वन विभाग के सभी कार्य प्रभावित होंगे। वन उपराध बढ़ेगा, लकड़ियों की चोरी, अतिक्रमण बढ़ेगा। वानिकी कार्य भी प्रभावित होगा। इस हड़ताल में तामेश्वर सिन्हा, गैद लाल धुरु, संजय सलाम,हीरालाल कुंजाम, कमलेश प्रसाद दुबे, मुकेश मरकाम, राजकुमार कुलदीप, लक्ष्मेंद्र मरकाम, विक्की शोरी, पूनम वट्टी, मोमती कोर्राम, कामिनी नेताम सहित वन कर्मचारी उपस्थित थे l