फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले मे दो शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई…


यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*बस्तर जिले में शिक्षा* विभाग ने फर्जी* जाति प्रमाण पत्र मामले में कार्यवाही करते हुए दो शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है…बताया जा रहा हैं कि बड़े मुरमा के हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता चंद्र कांत प्रसाद और कलचा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ कांती प्रसाद पर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है..वंही मामले की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बताया की फर्जी प्रमाण पत्र को लेकर संबंधित शिक्षकों की शिकायत हुई थी.. जिसकी जांच छान बीन समिति द्वारा की गई.. जांच के आधार पर ही सचिवालय स्तर से सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए है.. बात दें की फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर की जा रही नॉकरी को लेकर विभगग को शिकायतें मिल रही थी..जिसके बाद ही 2 शिक्षको को सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई हैं… फिलहाल जिले में औऱ शिक्षक भी फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में विभाग के रडार में हैं… और जल्द ही उन पर भी छान बीन समिति जांच भी कर रही है।

Express MPCG