कार में भारी मात्रा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करने पर 02 आरोपी गिरफ्तार… धारा 34 (2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही…

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

ओडिसा* से सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 18 L 9348 में अवैध अंग्रेजी शराब को छिपाकर छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाया जा रहा था जिसे तात्कालिक थाना प्रभारी नगरनार खोमराज ठाकुर के द्वारा हमराह नगरनार पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ में रेलवे फाटक चोकावाडा पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रूकवाने का प्रयास किया गया जो वाहन चालक के द्वारा गाड़ी को बिना रोक गाड़ी सहित भागने का प्रयास किया गया, जिस दौरान गाड़ी सड़क से उतर गई एव सड़क किनारे झाड़ी में फंस गई, जिसके बाद वाहन में सवार आरोपी जंगल का सहारा लेकर भागने में सफल हो गए, जो मौके से बरामद एक सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 18 L 9348 की तलाशी लेने पर किंग फिशर बियर 09 पेटी प्रत्येक पेटी में 24 नग केन बियर 108 लीटर कीमती रुपया /-, किंग फिशर प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बियर 11 पेटी प्रत्येक पेटी में 12 नग बोतल बियर 85.800 लीटर कीमती रुपया 19800/-, अंग्रेजी शराब मैकडॉल्स न. 01 पौवा कुल 96 नग 17.28 लीटर कीमती रुपया 18240/- कुल 211.8 लीटर कीमती रुपया 40632/- बरामद हुए, जिस पर थाना नगरनार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब को परिवहन करने वाले आरोपियों का पता- तलाश किया जा रहा था जो पता-तलाश के दौरान नगरनार पुलिस को तस्करी करने वाले दो आरोपी – (1.) विवेक सरकार पिता बरो बिहारी उम्र 55 वर्ष निवासी UV 13 जामगुड़ा तहसील एवं थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर ओडिसा (2.) सुब्रत मंडल पिता अनिल मंडल उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड न.01 अंबेडकर वार्ड दंतेवाड़ा थाना दंतेवाड़ा को पकड़ने में सफलता हासिल हुई । जिन्हे गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, सउनि सतीश यादव, प्र.आ. अहिलेष नाग, आरक्षक जोगेश्वर कश्यप, सैनिक जगन्नाथ नाग की मुख्य भूमिका रही।

Express MPCG