फ़रसगांव पुलिस ने तीन जुआरियो को किया गिरफ्तार,जुआ एक्ट के तहत की कार्यवाही* *जुआरियो के पास से ताश के 52 पत्ती सहित कुल 1530 रुपये किया जप्त*

भरत भारद्वाज

फरसगांव – फरसगांव थाना पुलिस ने जुआ खेलते तीन जुवारियो को पकड़कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है ।

कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में फरसगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री,जुआ जैसे सभी अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही कर रहे हैं । फरसगाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नालाझार में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई । मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुँचकर जुआ खेल रहे जुवारी ग्राम चांदागांव निवासी गणेश मरकाम पिता पुनउ राम मरकाम , रामलाल मरकाम पिता धनपत मरकाम और नालाझार निवासी लखमू नेताम पिता लक्ष्मण नेताम को घेराबंदी कर पकड़ा गया , जुवारियो के पास से ताश के 52 पत्ती सहित कुल रकम 1530 रुपये नगदी जप्त किया गया और सभी जुआरियो के खिलाफ थाने में जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

सपूर्ण कार्यावाही में फरसगाँव थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वर्मा, उप निरीक्षक नरेश साहू, प्रधान आरक्षक लोकेश मरकाम, सिया राम मरापी, आरक्षक प्रेम मरकाम, अजय मरकाम, मनोज वट्टी, नारायण सार्दुल, कृष्णा सोनवानी अन्य पुलिस जवान का विशेष योगदान रहा।