
आर एस भटनागर
जगदलपुर। विजयादशमी पर मंगलवार को रक्षित केंद्र में बस्तर पुलिस बल व समस्त सुरक्षा बल के सदस्यों तथा परिजनों की उपस्थिति में सुरक्षा एवं खुशहाली के लिए शस्त्र पूजन तथा मां दुर्गा व मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान आईजी सुंदरराज पी, एसपी जीतेंद्र सिंह मीणा व अन्य अफसर मौजूद थे। इस दौरान आईजी ने कहा कि हमने पूजा के बाद बस्तर की खुशहाली मांगी है। उन्होंने कहा कि इलाके में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लंबा काम किया है। ये काम आगे भी जारी रहेगा।
