भरत भारद्वाज
फरसगांव – नवरात्र पर्व में नगर के दुर्गा उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की नगर के अस्प्ताल मैदान में पंडाल बनाकर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है । यह 35 वा वर्ष है इस वर्ष भी बड़े पंडाल बनाकर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है । दुर्गा समिति के द्वारा नव दिनों तक विविधान पूर्वक माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की गई और दसवे दिन 24 अक्टूबर मंगलवार को बड़े धूमधाम से माँ दुर्गा के प्रतिमा का नगर भ्रमण के बाद नगर के एक मात्र तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया ।
