फरसगांव के रावणभाटा मैदान में रामलीला के बाद किया गया रावण का पुतला दहन

भरत भारद्वाज

फरसगांव :- फरसगांव नगर के रावण भाटा मैदान में हर वर्ष भी रावण का वध कर विजयदशमी मनाया गया । फरसगांव नगर के रावणभाटा मैदान में रावण का पुतला दहन रामलीला के बाद किया गया ।
प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी आतिशबाजी के बीच बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व मनाया गया । जिसे देखने नगर सहित बड़ी संख्या में आस पास गाँव के ग्रामीण एकत्रित हुए थे । पीपरा गाँव से आई हुई रामलीला मण्डली ने अपनी मनमोहक रामलीला की प्रस्तुति दी गई । इस दौरान दशहरा समिति के लोग सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे । सुरक्षा की दृष्टि से फरसगाँव थाने के पुलिस जवान तैनात रहे ।

Express MPCG