बालोद जिले के इस गांव युवा का ऐसा जुनून और हौसला मतदाताओं को जागरूक करने डुड़िया से बालोद कलेक्ट्रेट तक सायकिल से पहुंचे* *100% मतदान के संकल्प और करबो मतदान का तख्ती और तिंरगा सायकिल पर लगाकर जिले के विभिन्न गावों का किया भ्रमण*

विनोद जैन

*@अर्जुन्दा:-* बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अर्जुन्दा ब्लाक से लगभग 3 किलोमीटर दूर पर स्थित ग्राम डुड़िया के युवा यशवंत कुमार ने अपने गृहग्राम डुड़िया से सायकिल रैली के माध्यम से लोगों 100% मतदान कराने के उद्देश्य से डुड़िया से बालोद कलेक्ट्रेट परिसर तक सायकिल से यात्रा कर बालोद पहुंचे।

पुलिस थाना अर्जुन्दा के थाना प्रभारी श्री मनीष शेंडे जी द्वारा उन्हें अर्जुन्दा से बालोद कलेक्ट्रेट परिसर के लिए उन्हें रवाना किया गया। थाना प्रभारी अर्जुन्दा के प्रभारी ने मनीष शेंडे के यशवंत कुमार टंडन के इस सोच और जूनुन हौसला की तारीफ करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालोद द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं को 100% मतदान करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है। इस क्रम में शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन जो कि महाविद्यालय की ओर मतदान जागरूकता के लिए उन्हें कैंपस एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

जिन्होंने अपनी 100% मतदान करबो मतदान थीम पर सायकिल रैली की शुरुआत अर्जुन्दा से शुरू किया। अर्जुन्दा से परसतराई, परना , नवागांव, डुडेरा, कुरदी, कोगंनी, कमरौद, सांकरा, जगन्नाथपुर से होते हुए देवीनवागांव , सुंदरा, होते लाटबोड़ पहुंचे। फिर वहां से मेन रोड से होते हुए नेवारी खुर्द, पडकीभाट, उमरादाह, से होते हुए झलमला पहुंचे। वहां गंगा मैया परिसर में श्रद्धालुओं को भी 100% मतदान करने के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया। वहीं जिला पंचायत बालोद सीईओ रेणुका श्रीवास्तव ने यशवंत कुमार टंडन के इस प्रयास की सराहना की। उसके बाद संयुक्त कार्यालय बालोद पहुंचे। जहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकान्त कौशिक से मुलाकात किया। उन्होंने यशवंत के कार्य और प्रयासों की सराहना किया। जिसके बाद यशवंत सिवनी होते हुए कलेक्टर निवास स्थान पहुंच। कलेक्टर नहीं मिल पाए लेकिन अपने उद्देश्य और संदेशों को कलेक्टर तक पहुंचने का प्रयास किया। जिसके बाद बालोद घड़ी चौक से होते हुए जुगेंरा पहुंचे। फिर विभिन्न गावों से होते हुए अपने गृह ग्राम डुड़िया रात 8 बजे घर पहुंचे। यह सफर काफी मुश्किल और कठिनाई पूर्वक रही। यशवंत कुमार टंडन ने लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय कर लोगों को 100% मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया।

*जिले में हो रही इस युवा के कार्या की सराहना*

आगामी महीने 17 नवम्बर होने वाले विधानसभा सभा चुनाव को लेकर मतदान त्योहार के रूप मनाने और इस मतदान के त्योहार से सभी महिला, पुरूष युवा सभी लोग बढ़कर हिस्सा लेकर इस मतदान के लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार को सफल बनाने के लिए सायकिल पर 100% करबो मतदान का पोस्टर और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर गांव-गांव सायकिल से यात्रा कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया।

*उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर के हाथों हो चुकें है सम्मानित*
शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक को इस वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्राप्त करने पर कलेक्टर डॉ कुलदीप शर्मा ने भी संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में उन्हें सम्मानित किया।वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से विभिन्न मतदान जागरूकता से सम्बंधित कार्यक्रमों भी करते हैं। जिसमें रैली, पोस्टर, नारा लेखन, रंगोली प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम कर चुके हैं।

यशवंत कुमार टंडन के इस प्रयास और कार्य के लिए महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति ने उन्हें कार्य की जमकर तारीफ की।

Express MPCG