सिटी कोतवाली परिसर में कोंडागांव पुलिस द्वारा किया गया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, की गई नगर वासियों की सुरक्षा की कामना

फागु यादव

मंगलवार 24 अक्टूबर को कोंडागांव मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव की उपस्थिति में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में कोतवाली पुलिस मौजूद रही। आपको बता दे हर साल की तरह इस साल भी विजयादशमी के अवसर पर परंपरागत ढंग से सीटी कोतवाली पुलिस द्वारा कक्ष में रखे हथियारों को बाहर निकाल कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रहलाद यादव ने कहा कि विजयदशमी पर्व के मौके पर पुलिस शस्त्रों के माध्यम से शक्ति की पूजा करती है। साथ ही हवन और पूजा अर्चना कर जिले और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहे इसकी कामना करती है। उन्होंने कहा कि कोंडागांव पुलिस जिले के आम नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

Express MPCG