नानगूर मंडल में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ग्रामीणों ने किया चुनाव प्रचार

आर एस भटनागर

जगदलपुर। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनता तक पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही अंदरूनी इलाकों तक भी वे पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी बीच नानगूर मंडल के दौरे पर पहुंचे प्रत्याशी किरण देव ने लोगों ने मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान भाजपा प्रत्याशी किरण देव ने हाटपदमुर से नानगुर व बड़ेमुरमा से जमावाड़ा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उनके सुख-दु:ख में हमेशा खड़ा होने का आश्वासन भी दिया है।