मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए कमिश्नर

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर

विधानसभा निर्वाचन- 2023 के अंतर्गत इसी क्रम में संभाग जबलपुर श्री अभय वर्मा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना की मौजूदगी में रविवार को गाडरवारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम आमगांव छोटा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री वर्मा ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं,दिव्यांग और नव मतदाताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने नैतिक मतदान करने और मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई।

संभागायुक्त श्री वर्मा और कलेक्टर सुश्री बाफना की मौजूदगी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक का मंचन नेहरू हायर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र पंकज चौधरी, अभिषेक ढीमर, दीपेश साहू, सौरभ मेहरा, राहुल लोधी, अभिषेक अहिरवार, अजय सेन, सतेंद्र ठाकुर, आदर्श देवरसिया व सत्यम रजक द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश दिया गया।

उक्त अवसर पर गाड़रवारा अनुभाग के अधिकारी कर्मचारी, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. आर पी चतुर्वेदी, ब्लाक स्वीप को- आर्डिनेटर श्री जीके पटेल, श्री एलपी गिरदोनिया सहित ग्रामीण मतदाताओं की उपस्थिति रही।

Express MPCG