आर एस भटनागर

जगदलपुर। कूरियर संचालक के विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन से भरे पार्सल कार्टून की हेराफेरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5 नग स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते ट्रांसपोर्ट प्रॉपर एक्सप्रेस कूरियर द्वारा रायपुर से कूरियर के जरिए कांकेर व जगदलपुर में डिलिवरी सामान लाने कंपनी के पिकअप कंटेनर के चालकों को रायपुर से लोड कर 9 अगस्त को रवाना किया गया था। 10 अगस्त को कंटेनर से अन्य सामान खाली किया गया, जिसमें विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल, जिनकी कीमत करीब 1.26 लाख रूपए थी, से भरा कार्टून गायब था।
इस पर कूरियर कंपनी के संचालक सचिन कर ने 7 अक्टूबर को बोधघाट पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए कंटेनर के ड्राइवरों ईश्वर यादव व कुलेश्वर सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कुलेश्वर सिंह उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार कर पार्सल के मोबाइल खरीदने व बेचने वाले उसके सहआरोपियों अनिल कुमार साहू, योमित सिंह राठौर को 4 नग मोबाइल, जिनकी कीमत करीब 40 हजार रूपए है, के साथ गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
इसके बाद अब फरार आरोपी ईश्वर यादव उर्फ राजू 26 वर्ष निवासी संतोषी वार्ड को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 मोबाइल, जिनकी कीमत करीब 63995 रूपए है, भी जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में बोधघाट थाना प्रभारी कविता धुर्वे, प्रधान आरक्षक नितेश मेश्राम, चोवादास गेंदले, पवन श्रीवास्तव शामिल थे।
