हत्या के आरोपी भतीजे को माकडी पुलिस ने किया गिरफ्तार

भरत भारद्वाज

कोण्डागांव – माकडी पुलिस ने हत्या के आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

थाना से मिली जानकारी माकडी थाना क्षेत्र ग्राम तमरावण्ड का रहने वाला रामेश्वर बघेल अपने चाचा फरसुराम बघेल के साथ रहता था, रामेश्वर बघेल के माता और पिता की मृत्यु हो चुकी है। फरसुराम बघेल अपंग होने के कारण शादी नहीं किया है। रामेश्वर बघेल एवं फरसुराम बघेल के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर आये दिन बाद विवाद होता रहता था। दिनांक 20 अक्टूबर के रात्रि 9.00 बजे रामेश्वर बघेल खाना बनाकर अपने चाचा फरसुराम बघेल को परोसा फरसुराम बघेल खाना खाकर गुस्से में आकर रामेश्वर बघेल को बोला कि तु रोज-रोज गंदा खाना बनाता है में खाना नहीं खाउंगा और उसके बाद खाना को फेंक दिया। रामेश्वर बघेल को इस बात पर बहुत गुस्सा आया और उसने आवेश आकर अपने चाचा को मारते हुए घर के सामने रोड़ में लेकर गया और उसके सिर को पकड़कर रोड़ में पटक दिया उसके बाद रामेश्वर, फरसुराम को दो दिन बार उठाकर रोड़ पर ही पटक दिया और अपने पैर से कई बाई बार फरसुराम के छाती पर मारा जिससे गौके पर ही फरसुराग की गौत हो गई। प्रार्थी पुरनलाल पटेल की रिपोर्ट पर अपराध धारा 302 कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक वे5 अक्षय कुमार के निर्देशानुसार एवं डी. आर पोते अति. पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव व निमितेश सिंह पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव के मार्गदर्शन में आरोपी रामेश्वर बघेल पिता स्व० तलित बघेल उम्र 28 वर्ष निवासी तमरावण्ड को उसके घर से हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म कारित करना स्वीकार किया। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 201 भादवि जोड़ा गया पर्याप्त साक्ष्य सबूत आधार पर आरोपी रामेश्वर बघेल को दिनांक 21 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया जिसे आज 22 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनोद साहू, सहायक उपनिरीक्षक राकेश भोयर, प्र.आर. राकेश जुरी, आर. प्रकाश मण्डावी, योगेन्द्र ध्रुव, शामिल रहे।

Express MPCG