काकरवाड़ा ग्राम पंचायत में हुई ग्रामीणों की बैठक, भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का लिया निर्णय


आर एस भटनागर

जगदलपुर। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ती चली जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव प्रचार की बागडोर संभाल ली है। इसी बीच जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगूर मंडल के बिरनपाल शक्ति केंद्र की बैठक रविवार को हुई। इस दौरान 6 पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता जुटे। बताया जाता है कि सभी ने मिलकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया है।

नानगूर मंडल के बिरनपाल शक्ति केंद्र की बैठक में काकरवाड़ा पंचायत के आश्रित ग्रामों के सभी पोलिंग बूथ तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की बात कही गई। इस दौरान जहां भाजपा के मंडल पदाधिकारी मौजूद थे, वहीं कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा प्रत्याशी के लिए लोगों को वोट करने जागरूक किया।

ग्राम काकरवाड़ा में वरिष्ठ ग्रामीणों ने बूथ स्तर तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने और भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलवाने की बात कही है। इस दौरान जीत की रणनीति भी बनाते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को जीत दिलवाने की बात कही है।

Express MPCG