राजा ऑटोमोबाइल में माइलेज कांटेस्ट का किया गया आयोजन,128 प्रति लीटर का मिला माइलेज, विजेताओं को किया गया पुरुस्कृत

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – नगर के राजा ऑटोमोबाइल के द्वारा एचएफ डीलक्स गाड़ी का माइलेज का कांटेस्ट का आयोजन किया गया , जिसमें क्षेत्र के 9 गाड़ियों के साथ बाइक मालिको ने भाग लिया । यह कॉन्टेस्ट का शुभारंभ ग्राम पासंगी के पेट्रोल पंप से नगर के पार्षद मूलचंद पांडे के द्वारा हरी झंडी दिखाकर सभी 9 बाइको को रवाना किया गया । सभी एच एफ डीलक्स बाइको के साथ बाइक मालिको ने माकड़ी तक 60 किलोमीटर गाड़ी चलाकर वापस पासंगी पेट्रोल पंप आए । जिसके बाद सभी बाइको का माइलेज की जांच की गई , जिसमें सबसे ज्यादा 128 प्रति किलोमीटर का माइलेज के साथ महेश लाल सलाम को प्रथम स्थान मिला, द्वितीय स्थान पर गणेश निर्मलकर 126 किलोमीटर प्रति लीटर तथा तृतीय स्थान पर कचलेश्वर पांडे 123 किलोमीटर प्रति लीटर आया और बाकी 6 लोगों का भी क्रमशः 120, 116, 113, 110, 109, 108 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज पाया गया । माइलेज कॉन्टेस्ट में कस्टमर के सामने उनकी गाड़ियों में ही फुल टैंक पेट्रोल डालकर फरसगांव कहां से माकड़ी तक आना जाना 60 किलोमीटर का सफर तय किया । जिसमें वापसी आने के बाद टैंक को फिर से फुल किया गया, उसके बाद पेट्रोल जो पेट्रोल डाला गया था उसके हिसाब से सभी गाड़ी का माइलेज निकल गया । सब कुछ पारदर्शिता के साथ बाइक मालिको के सामने किया गया, अंत में सभी बाइक मालिको को पुरस्कार एवं हीरो कंपनी की ओर से प्रशस्ति पत्र एएसएम (हीरो) हिमांशु चौधरी के द्वारा दीया गया ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एएसएम हिमांशु चौधरी, कपिल खुराना (विजयपाल हीरो जगदलपुर), राजा ऑटोमोबाइल संचालक रणजीत सिंह बदेशा, अब्दुल कलाम खान (जीएम विजयपाल हीरो ) श्रवण जैन एवम फरसगांव की पूरी टीम का योगदान रहा ।

Express MPCG