फागू यादव
कोंडागांव थाने से 100 मीटर की दूरी पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमे एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार मृतक बाइक चालक की पहचान उमेश कोर्राम निवासी बोरगांव गोलावंड के रूप में की गई है। आपको बता दे चौपाटी मैदान में आज कांग्रेस पार्टी का नामांकन रैली एवम आम सभा का आयोजन रखा गया है। जिसे लेकर नगर में काफी भीड़ मौजूद है वहीं इस दौरान सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई हैं। इस हादसे के बारे में प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि बाइक चालक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था उसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया। जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। फिलहाल शव को कोंडागांव पुलिस ने जिला अस्पताल के शव घर पहुंचा दिया है। वहीं हादसे की जांच की कार्यवाही की जा रही है।
