विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर स्थैतिक निगरानी दलों के द्वारा सघन निरीक्षण

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु प्रत्येक विधानसभा में स्थैतिक निगरानी दल नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जिले में बनाये गये सभी चेकपोस्ट के सतत निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में डिप्टी कलेक्टर सुश्री हर्षलता वर्मा के द्वारा देर रात चारामा स्थित स्थैतिक निगरानी नाका की जांच की गई। ड्यूटी पर तैनात स्थैतिक निगरानी दल को गाड़ियों की अच्छी तरह से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया।

Express MPCG