भरत भारद्वाज
फरसगांव – कोण्डागांव जिले के थाना फरसगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम जुगानी कैम्प में अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हो रही थी उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्त तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल कुमार विश्वकर्मा महोदय के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस द्वारा 17 अक्टूबर मंगलवार को मुखबीर के बताये स्थान ग्राम जुगानी कैम्प जाकर एक व्यक्ति गौरव शील पिता गणेश शील उम्र 36 वर्ष निवासी जुगानी कैम्प को पकड़े, जिसके कब्जे से ब्लफ मास्टर विस्की अंग्रेजी शराब 5 पौवा कीमत 1000 रूपये, मेकडाल नम्बर वन अंग्रेजी शराब 04 पौवा कीमत 800 रूपये, पार्टी स्पेशल विस्की अंग्रेजी शराब 03 पौवा कीमत 600 रूपये कुल अंग्रेजी शराब 02 लीटर 160 एम.एल. कुल रकम 2400 रूपये मिला जिसे मुताबिक जप्तीपत्रक गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 97 / 2023 धारा 34 (1), ख आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।
संपूर्ण कार्यवाही में उनि नरेश साहू, आरक्षक धनीराम सलाम, संतोष एक्का, फरसुराम मरकाम, म.आर. आशा जायसवाल, वितावरी पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही ।
