138 वीं बार लावारिस लाश की अंत्येष्टि *जन सहयोग संस्था* ने की

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। शहर तथा प्रदेश की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था जन सहयोग द्वारा आज एक बार फिर लावारिस लाश की अंत्येष्टि करते हुए मामले में अपनी संस्था की अंतिम संस्कार संख्या 138 तक पहुंचा दी है। इस बार मामला भानु प्रतापपुर की एक छोटी सी नवजात बच्ची का था, जिसका जुड़वा भाई तो जीवित है और इलाज चल रहा है लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। जन्म के समय ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी । स्थिति को देखते हुए जन सहयोग संस्था से अपील की गई। जिसे स्वीकार करते हुए संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अपने समाजसेवी साथियों सहित बच्ची की अंत्येष्टि दूधनदी किनारे संपूर्ण विधि विधान के साथ कर दी। जिसकी सारे शहर तथा जिले में प्रशंसा की जा रही है। सक्रिय सहायता देने वाले समाजसेवियों के नाम इस प्रकार हैं :—अजय पप्पू मोटवानी, अध्यक्ष, के अलावा संत कुमार रजक, उत्तम मिश्रा, अविनाश पुरी गोस्वामी, गोलू जैन ,युगल कोर्राम तथा अस्पताल स्टाॅफ। बच्ची के पापा का नाम चक्रधारी विश्वकर्मा भानु प्रतापपुर है।

Express MPCG