विनोद जैन

बालोद — कोलाहल अधिनियम का उल्लधन करने वालो के विरूद्व माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के गाईड़ लाईन के अनुसार पालन करने हेतु निर्देषित करने पर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डये के द्वारा दिनांक 16.10.2023 को पीकप वाहन क्रमांक सी.जी 24 टी 5639 में डी.जे साऊड सिस्टम को बांधकर अधिक आवाज में जिला अस्पताल बालोद के पास डी.जे. को बजा रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके में पहुंच कर बालोद पुलिस के द्वारा डी.जे. बजाने वाले कुणाल साहू पिता अमरचंद साहू उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्रमांक 27 चंदैनीभाठा राजहरा जिला बालोद के विरूद्व थाना बालोद में इस्तगासा क्रमांक 01/23 धारा 15 कोलाहल अधिनियम की कार्यावाही किया गया है।
