कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023प्रत्याशियों के 30 नामों की सूची जारी …

रायपुर/ छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नवरात्र के प्रथम दिन आज कांग्रेस ने अपनी बहु प्रतीक्षित सूची जारी कर दी । मौजूदा कई विधायकों को इस बार मौका नहीं दिया गया है । इंटरनेट मीडिया में पिछले दो दिनों से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों की जो सूची वायरल हो रही थी ये सूची लगभग वही है । इस सूची में 30 प्रत्याशियों के नाम है ।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सीतापुर से अमरजीत भगत, खरसिया से उमेश पटेल, अरंग से कांग्रेस ने शिवकुमार दहरिया, डोंडी लोहरा से अनिला भेंडिया, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा से रविंद्र चौबे,कोरबा से जय सिंह अग्रवाल और सक्ती से डॉ. चंदन दास महंत को प्रत्याशी बनाया है. नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, पंडरिया से नीलकांत चंद्रवंशी, कर्वधा से मोहम्मद अकबर, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा और डोंगागढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल को टिकट दिया है।चित्रकोट से सांसद दीपक बैज को टिकट दिया है। कांग्रेस ने राजनंदगांव से गिरिश देवांगन, डोंगार गांव से दलेश्वर साहू, खुज्जी से भोला राम साहू, मोहला मानपुर से इंद्रशाह मंडावी, भानुप्रतापपुर से सवित्री मंडावी, कांकेर से शंकर ध्रुव, केशकाल से संतराम नेताम, कोंडागांव से मोहन लाल मरकाम और नारायणपुर से चंदन कश्यप को उम्मीदवार बनाया है. बस्तर से लखेश्वर बघेल, अंतागढ़ से रुप सिंह पोटई,दंतेवाड़ा से के. छविंद्र महेंद्र कर्मा, बीजापुर से विक्रम मंडावी और कोंटा से कवासी लखमा को  चुनावी मैदान में उतारा है। वही पहले चरण में 20 विधान सभा क्षेत्र जिसमें 7 नवम्बर को मतदान होने है  उसमें बस्तर की सभी 12 सीट शामिल है । पर कांग्रेस ने जगदलपुर सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित अभी तक नही किया है ।

Express MPCG