रिपोर्टर – फागु यादव
जिला मुख्यालय कोंडागांव
7000467476
कोंडागांव /तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार की हालत गंभीर, कोंडागांव के नारंगी नदी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 स्थित दिनेश फ्यूल के पास शुक्रवार की सुबह एक लापरवाह तेज कार चालक ने स्कूटी सवार युवक को बुरी तरह कुचल दिया है। हादसे में घायल स्कूटी सवार युवक सहदेव नेताम ने बताया की वह अपने गांव मालाकोट से कोंडागांव स्टेट बैंक आ रहा था उसी दौरान दिनेश फ्यूल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते वह स्कूटी से गिर कर घायल हो गया है। आपको बता दे हादसे में 25 वर्षीय सहदेव नेताम के सिर में गंभीर चोट आ गई है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं कार चालक की पहचान कांकेर बरदेभांटा निवासी रुद्र प्रताप साहू के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कांकेर से जगदलपुर जाते वक्त रुद्र प्रताप साहू की ब्रेजा कार ने पीछे से स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया फिलहाल हादसे की सूचना सीटी कोतवाली में दे दी गई है।
