यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
सिटी कोतवाली सुकमा क्षेत्र में लगभग 26353.00/- (छब्बीस हजार तीन सौ त्रीपन रूपये) किमती नशीली गोलियों का परिवहन करते हुये 04 व्यक्ति गिरफ्तार
जिला सुकमा में पुलिस अधीक्षक महोदय किरण चव्हाण, कमाण्डेन्ट 02 री वाहिनी श्री रतिकांत बेहरा के मार्ग-दर्शन एवं अतिक्ति पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकश मरकाम, आकाश मंडल अतिक्ति पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा श्री परमेश्वर तिलकवार के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थाें की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना सुकमा से निरीक्षक शशीकांत भारद्वाज थाना प्रभारी सुकमा के हमराह जिलाबल एवं सीआरपीएफ के निरीक्षक तेजाराम, उनि. राजबीर सिंह द्वारा मलकानगिरी (ओडिशा) से सुकमा की ओर आने वाले मार्ग में फुडपार्क सुकमा के पास आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान मलकानगिरी की ओर से 01 काले रंग की इंडीका सी.एस. कार वाहन क्रमांक सी.जी. 18 सी. 0625 मे सवार होकर चार व्यक्ति मलकानगिरी से सुकमा की ओर आ रहे थे, जिन्हे रोक कर वाहन की तलाशी लेने पर काले रंग की प्लास्टिक थैले के अंदर NRx Dicyclomine Hcl, Tramadol Hcl – Acetaminophen Capsules, Pyeevon Spas Plus capsul, Aiprazolam tablets I.P.k~ 0.5mg Becalm 0.5, कैप्सूल में Tramadol Hydrochloride होना पाया गया जो कि प्रतिबंधित है बरामद समस्त प्रतिबंधित दवाईयों की अनुमानित कीमत लगभग 26353.00/- रूपये का परिवहन करते हुये पाया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से चारों आरोपियों 01. सौरभ अग्र्वाल पिता पवन अग्रवाल उम्र 23 वर्ष साकिन पुराना मार्केट बड़ेबचेली थाना बचेली, जिला दन्तेवाड़ा, 02. महेश कुमार सागर पिता जानकीराम सागर उम्र 23 वर्ष साकिन पुराना मार्केट बड़ेबचेली थाना बचेली, जिला दन्तेवाड़ा, 03. सोनु सागर पिता सुरदु उम्र 22 वर्ष साकिन पुराना मार्केट बड़ेबचेली थाना बचेली, जिला दन्तेवाड़ा, 04. तिलक नाग पिता दीलिप नाग उम्र 20 वर्ष साकिन भट्टीपारा किरंदुल थाना किरंदुल जिला दंतेवाड़ा के विरूद्ध थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 93/2023 धारा 21 (ख) मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुये, उक्त चारों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश् कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक शशीकांत भारद्वाज थाना प्रभारी सुकमा, उनि. रामकुमार जैन, प्रआर. पुरूषोत्तम पाण्डेय, आर. तीजूराम कश्यप, आर. संतोष टोप्पो एवं 02 वाहिनी सीआरपीएफ के अधिकारी/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
