दोरनापाल पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, अंग्रेजी शराब परिवहन करते 01 आरोपी गिरफ्तार… एस. एस. टी. टीम व पुलिस की चेकिंग के दौरान पिक-अप वाहन में अवैध रूप से विक्रय के लिए ले जा रहे 02 पेटी अंग्रेजी शराब व 03 पेटी बियर सहित बोलेरो पिक अप जप्त…

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

जिला सुकमा में अपराधों की रोकथाम एवं आसामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौरव मण्डल के मार्गदर्शन एवं निशांत पाठक एसडीओपी दोरनापाल के पर्यवेक्षण में आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दोरनापाल निरीक्षक सलीम खाखा के नेतृत्व में दोरनापाल थाने की पुलिस टीम तथा एसएसटी टीम द्वारा बोलेरो पिक अप वाहन में हरी सब्जियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे आरोपी सत्यजीत मिस्त्री पिता शिवकुमार मिस्त्री उम्र 34 वर्ष निवासी उँडरुगुण्डा थाना कालीमेला जिला मलकानगिरी को 02 पेटी अंग्रेजी शराब, 03 पेटी बियर कुल कीमती 23880/- रु. एवं बोलेरो पिक अप क्रमांक OD-39E-3550 कीमती 600000/- रु.के साथ गिरफ्तार किया गया है । आरोपी सत्यजीत मिस्त्री के विरूद्ध थाना दोरनापाल में अपराध क्रमांक 41/2023 धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही जा रही है ।उक्त कार्यवाही में एसएसटी टीम सहित थाना दोरनापाल पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा…

Express MPCG