मसोरा में 22 वर्षीय युवक की पेड़ में फांसी पर लटकी मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

फागू यादव

कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मसोरा के कुछ ही दूरी पर स्थित नारंगी नदी के समीप इमली पेड़ में एक युवक की लाश पाई गई है। जिसकी पहचान मसोरा बेड़ापारा निवासी सचिन मरकाम पिता सुखदेव मरकाम उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है। वहीं इस घटना की जानकारी परिजनों एवम ग्रामीणों ने सीटी कोतवाली में दे दी है। बताया जा रहा है यह घटना बुधवार की है। जब युवक सचिन मरकाम अपने घर से दातून करने के नाम से नारंगी नदी गया हुआ था वहीं लगभग 10 बजे के आस पास ग्रामीणों ने सचिन मरकाम को नारंगी नदी के समीप इमली के पेड़ में फांसी पर लटका हुआ देखा। वहीं सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मर्ग कायम किया गया है साथ ही मृतक के शव का जिला अस्पताल के शवघर में पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल घटना की जांच की कार्यवाही सीटी कोतवाली में जारी है।

Express MPCG