आधे सैकड़े से अधिक गांजे के पौधे जपत,पुलिस हिरासत में आरोपी

दीपक विश्वकर्मा

कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया निवासी शिवप्रसाद पिता तमुआ कोल उम्र 50 वर्ष के खेत मे करींब 67 गांजे के करींब 15 से 17 फिट बड़े और ऊंचे पौधे जपत किये है।इस मामले में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन और एड एसपी,एसडीओपी के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई है,जिसमे आरोपी शिवप्रसाद को हिरासत में लिया गया है,इस मामले में आरोपी के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस निरंतर अलग अलग थानों में कार्यवाही कर रही है,परन्तु नशे से जुड़े माफिया इस अवैध कारोबार को गति देने लगातार सक्रिय दिख रहे है।बुधवार की शाम आरोपी के घर के पीछे मौजूद खेत मे लगे अवैध गांजे की पौध इसी बात की परिचायक है।गुरुवार को इस मामले से जुड़े आरोपी शिवप्रसाद कोल को सम्मानीय न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस की माने तो रेड कार्यवाही में जपत गांजे की पौध की बाज़ारु कीमत करीब 1.60 लाख की बताई जा रही है।

Express MPCG