चुनाव में शांति बनाए रखने पुलिस ने नगर में निकाला फ्लैग मार्


भरत भारद्वाज

फरसगाँव – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 9 अक्टूबर को विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई साथ ही कोंडागाँव जिले में आचार संहिता लागू कर दिया गया है । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोंडागाँव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन पर फरसगाँव पुलिस ने नगर का माहौल खराब न हो इसे देखते हुए 9 अक्टुबर की शाम पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया । इस दौरान एसडीओपी अनिल कुमार ने नगरवासियो से आचार संहिता का पालन करने की अपील भी की ।साथ ही क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा,उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान तहसीलदार जयकुमार नाग,थाना प्रभारी विजय वर्मा, पीताम्बर कठार,राजीव गोटा, किशोर प्रजापति सहित अन्य पुलिस के जवान उपस्तिथ रहे।

*हटाये गए राजनीतिक होर्डिग्स, पोस्टर्स और बैनर -*

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार 9 अक्टूबर को विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही कोंडागांव जिले में आदर्श आचरण संहिता के पालन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार फरसगांव नगरीय क्षेत्रों में लगाए गए राजनैतिक पदाधिकारियों या कार्यकर्ताओं की फोटो आदि लगी सभी प्रकार के होर्डिग्स, पोस्टर्स, बैनर आदि को हटाने की कार्यवाही की जा रही हैं ।

Express MPCG