बोकराबेड़ा में विधायक संतराम नेताम ने किया सामुदायिक भवन भूमि पूजन व पुलिया का लोकार्पण


भरत भारद्वाज

फरसगांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम ने सोमवार को फरसगांव विकासखंड क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों में जाकर आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। साथ गांव में भूमि पूजन, लोकार्पण आदि के माध्यम से ग्रामीणों को अनेकों विकासकार्यों की सौगात भी दी है।

विधायक संतराम नेताम सर्वप्रथम फरसगांव विकासखंड के ग्राम बोकराबेडा़ पहुंचे। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने फुलमाला व नारे लगाते हुए विधायक संतराम नेताम का स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रमुखों की मौजूदगी में नवीन सामुदायिक भवन का भूमिपूजन व नवनिर्मित पुलिया का लोकार्पण किया। इसी दौरान मुख्य रूप से सरपंच मगऊराम पोटाई , उपसरपंच श्यामलाल मंडावी, सचिव गणेश जैन ,शिव कुलदीप, प्रवीन बरनवाल, पुरषोत्तम कुलदीप, सतवन महावीर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहें।