छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को चुनाव होंगे. मिजोरम और मध्य प्रदेश में 7 नवंबर को होगा मतदान,सभी 5 राज्यों का मतगणना 3 दिसंबर को

 

रायपुर / 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को चुनाव होंगे. मिजोरम और मध्य प्रदेश में 7 नवंबर को चुनाव होंगे. जबकि राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे. 3 दिसंबर को सभी राज्यों का चुनाव परिणाम सामने आ जाएगा । उन्होंने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी को तीन बार अपने बारे में विज्ञापन देने होंगे और राजनीतिक दलों को भी बताना होगा कि उन्होंने ऐसे लोगों को क्यों चुना. इसके अलावा राजनीतिक दलों को यह सूचना देनी होगी कि चुनाव लड़ने के लिए उन्हें धन कहां से मिले. अब राजनीतिक दलों को डिजिटली यह रिपोर्ट देनी होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हर 2 किलोमीटर के दायरे में मतदान केंद्र होंगे. उन्होंने कहा कि सभी से अपील है कि आप वोट देने के लिए जरूर आएं । 3 दिसंबर को सभी राज्यों का चुनाव परिणाम सामने आ जाएगा ।

 

Express MPCG