विनोद जैन
बालोद– भारतीय जनता पार्टी की संभावित सूची जारी होने के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह अलग नजर आ रहा है जहां सूची के लीक होने की खबर के बाद कुछ विधानसभाओं में संभावित नामो के आने के बाद कार्यकर्ताओ में आक्रोश और विरोध भी देखा जा रहा है संजारी बालोद विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं का लगातार बालोद आकर राकेश यादव से मेल मुलाकात और उत्साह देखते ही बनता है वही कार्यकर्ताओ को लगातार राकेश यादव को समझाते भी नजर आ रहे हैं कि अभी नामो की घोषणा नही हुई है फिर भी पार्टी जिस पर मुहर लगाएगी हमे उसे मिलकर जिताना है
*30 वर्षो से भाजपा में सक्रिय है राकेश यादव*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुवात करते हुए बालोद में शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर आंदोलन करते हुए गिरफ्तारी भी देनी पड़ी पर समस्याओं पर हमेशा मुखर रहे सक्रिय राजनीति में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए अनेक दायित्त्वो का बखूबी निर्वहन किया जिसमें शहर मंडल अध्यक्ष जिला महामंत्री प्रदेश मंत्री जैसे पदों पर रहे वहीं 2004 में नगर पालिका के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में जीत भी हासिल किया
*कार्यकर्ताओ से है काफी नजदीकियां*
अपने सरल व्यवहार और मिलनसारिता के चलते भाजपा के वरिष्ठ एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से इनका सतत संपर्क और उनके सुख दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहने के कारण इनकी कार्यकर्ताओ से काफी नजीदीकिया है जिसका परिणाम है कि संभावित प्रत्याशी होने की अटकलें जैसे ही शुरू हुई कार्यकर्ताओ का दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से मिलने आने का शिलशिला जारी है
*भाजपा को जिताने हम कटिबद्ध है,,,,*
हमारे संवाददाता से एक मुलाकात में राकेश यादव ने कहा कि सूची में जो नाम आये हैं वह सिर्फ संभावित नाम है पार्टी आलाकमान और वरिष्ठ नेताओं में छत्तीसगढ़ में भाजपा के मिशन विजय हेतु लगातार बैठके हो रही है अभी किसी का भी नाम दूसरी सूची में फाइनल नही हुआ है मीडिया द्वारा दिये गए नाम संभावित हो सकते हैं भाजपा संजारी बालोद से जिस कार्यकर्ता पर भरोषा जताएगी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उसे जिताने गांव गांव तक जाने का प्रयास हम सबका रहेगा
*छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का बयार है*
राकेश यादव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार भी 2003 की भांति परिवर्तन की बयार बहने लग गयी है कार्यकर्ताओ में उत्साह और झूठे सरकार के खिलाफ आक्रोश भी है आम जनता भी अपने आपको ठगी महसूस कर रही है भ्रस्टाचार में आकंठ यह सरकार डूबी हुई नजर आ रही है चुनाव में भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ेगा छग विकास की राह पर फिर निकल पड़ेगा
