ग्राम पंचायत कुसमा में पुल के बीचों बीच बना सुराख हादसे को दे रहा जन्म, जल्द मरम्मत नही हुई तो हो सकता है जान माल को नुकसान

फागु यादव

कोंडागांव मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत कुसमा अंतर्गत भट्टीपारा से बड़ेपारा के बीच बने पुल के बीचों-बीच दो जगह पर जानलेवा सुराख बन गया हैं। वहीं इसे लेकर राहगीरों को भी आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस इस संबंध में ग्राम पंचायत कुसमा के सरपंच संतूराम कोर्राम ने 8 अक्टूबर को जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा लंबे समय से PWD विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया था पर अब तक पुल की मरम्मत नही कराई गई है। वहीं अब पुल में बने सुराख अंदर से काफी खोखला हो चुका है जो बड़े जानलेवा हादसे को जन्म दे रहा है। उनका कहना है की इसकी जल्द मरम्मत नही की गई तो एक बड़ा हादसा कभी भी घट सकता है। आपको बता दे ग्राम पंचायत कुसमा में आए दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण छोटे बड़े वाहनों में सफर करते रहते है तथा पुल में हुए बड़े सुराख से उनकी जान को खतरा बना हुआ हैं। इससे पहले कोई बड़ी घटना घटे प्रशासन जल्द ही पुल की मरम्मत कराए ऐसी ग्रामीणों की मांग है।

Express MPCG