अंतागढ़
रिपुदमन सिंह बैस
चारगांव, शिवसेना द्वारा आम जनता के हक और अधिकार का शोषण रोकने हेतु, आम जनता को जागृत करने हेतु गांव गांव जनसंपर्क किया
जा रहा है। इसी तारतम में शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा द्वारा चारगांव, मेटाबोदेली का दौरा किया गया एवं चारगांव साप्ताहिक बाजार में रैली निकालकर जन जागरण कर आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील किया गया।
