बंजोडा़ में विधायक संतराम ने किया कुम्हार समाज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन


भरत भारद्वाज

फरसगांव :- छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम ने 7 अक्टूबर शनिवार को फरसगांव विकासखंड क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों में जाकर आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही गांव में भूमिपूजन, लोकार्पण आदि के माध्यम से ग्रामीणों को अनेकों विकासकार्यो की सौगात भी दी है।

इसी तारतम्य में विधायक संतराम नेताम ने ग्राम बंजोडा़ में ग्रामवासियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए गांव के लिए कुम्हार समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। साथ हई ग्रामीण अंचल की सभ्यता एवं संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु निर्माण करवाए गए । इन सौगातों के लिए ग्राम बंजोडा़ के स्थानीन जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों एवं गणमान्य ग्रामीणों ने विधायक संतराम नेताम को धन्यवाद भी दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती संनबती मांडवी, उपसरपंच श्रीमती सुमित्रा प्रधान , जनपद सदस्य मनीता नेताम, दिनेश जायसवाल, विजय लांगड़े, प्रवीण अग्निहोत्री, कपिल नाग, रमेश बेलसरिया, नवीन अग्निहोत्री, मुकेश पांडे, रिंकू पांडे, ललित सलाम योगेश्वर बघेल,जगजीवन बघेल, प्रताप मरापी, विष्णु राम बैध, विश्वनाथ बघेल, धनु वट्टी, बालनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Express MPCG