NH 30 खालेमुरवेंड के पास बस व कार की हुई टक्कर,कार चालक की हुई दर्दनाक मौत 

NH 30 खालेमुरवेंड के पास बस व कार की हुई टक्कर,कार चालक की हुई दर्दनाक मौत

 

भरत भारद्वाज

 

केशकाल – नेशनल हाइवे 30 खालेमुरवेंड में शुक्रवार- शनिवार दरम्यानी रात लगभग 2 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही नरेश बस ने महिंद्रा एक्सयूवी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक निवासी महाराष्ट्र कृष्णा गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं कार बुरी तरह से छतिग्रस्त होने के कारण चालक घण्टो तक कार में ही फंसा रहा। इधर घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर घण्टों मशक्कत के बाद कार चालक के शव को बाहर निकाला गया, ततपश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु केशकाल अस्पताल भेजा है। फिलहाल मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ केशकाल थाने में सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Express MPCG