
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर। भारत सरकार की केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री व झारखण्ड के कोडरमा से लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी यादव ने आज भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में कांकेर विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक ली।
अन्नपूर्णा देवी यादव ने सर्वप्रथम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया व तत्पश्चात् बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा मुझे चुनाव में आप लोगों के सहयोग के लिए भेजा गया है । आगामी एक-दो दिनों मे चुनाव आचार संहिता लग जायेगी। आचार संहिता से पहले हम जितना ज्यादा प्रचार कार्यक्रम हो सके संपन्न कर लें क्योंकि उसके बाद चुनाव आयोग के नियमानुसार ही बैठकें, सभा कर पायेंगे। श्रीमती यादव ने कहा कि बुथ के लोगों तक भाजपा कार्यकर्ता पहूंचे व केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। पिछले 15 वर्षो में भाजपा के शासनकाल में जो भी विकास के कार्य छ.ग. में हुए है उनका प्रचार करें। संगठन के सभी कमेटियों को सक्रिय कर चुनाव कार्य में लगायें। उन्होने कहा कि इस बार छ.ग. में भाजपा के पक्ष में माहौल है । प्रदेश की जनता भूपेश बघेल के झुठे वादों से परेशान हो गई है । मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने विकास के नाम पर छ.ग. का विनाश कर दिया है । भाजपा शासन के समय जो विकास हुआ था उसे भी बर्बाद कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में हमें हर हाल में जिले के तीनों विधानसभा में जीत दर्ज कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानाी है इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान में उतर जायें। उन्होंने जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने घरों में भाजपा के झंडे लगाने की अपील की है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने जिला संगठन के कार्यो की विस्तार से जानकारी दी व अभी तक हुए चुनावी तैयारी के बारे में बताया साथ ही विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम के साथ चुनाव प्रचार हेतु जुट जाने के निर्देश दिये।
लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षो मेे केन्द्र सरकार द्वारा विकास के बहुत से काम हुए है । उन्होने बताया कि उनके प्रयास से दल्लीराजहरा से जगदलपुर रेल लाईन के कार्य में गति आई व आज धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ताड़ोकी से रेलगाडी का परिचालन प्रारंभ हो गया है जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन से साधन के रूप में एक नई व्यवस्था मिल गयी है । उन्होने कहा कि कांकेर मेडिकल कालेज की स्वीकृति उनके प्रयासों से ही हुई जिसका श्रेय आज कांग्रेस ले रही है। उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते कहा कि अपने आलाकमान को खुश करने व अपनी कुर्सी बचाने कांकेर मेडिकल कालेज का नाम क्षेत्र के किसी स्वतंत्रता सेनानी या महापुरूषं के नाम पर करने के बजाय इंदिरा गांधी के नाम पर किया है।
कांकेर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी आशराम नेताम ने विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव में तन-मन-धन से जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र से आशाराम नही बल्कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है । उन्होने कहा कि अभी तक के चुनाव प्रचार में क्षेत्र की जनता का भरपुर प्यार व समर्थन मिला है। कांग्रेसी विधायक ने विकास के नाम पर क्षेत्र की जनता को ठगा है जिसका जवाब जनता चुनाव में देगी ।
विधानसभा प्रभारी कमलेश ठोकने ने चुनावी तैयारी की जानकारी दी । उन्होने बताया कि चुनाव की दृष्टि से सभी समितियों का गठन कर लिया गया है व क्षेत्र में सभी जगहों पर प्रवास के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो रहा है ।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री बृजेंश चौहान ने किया ।
इस बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, भाजपा प्र कार्य. समिति सदस्य भरत मटियारा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, राजीव लोचन सिंह, तारा ठाकुर, देवेन्द्र भाउ, हीरा मरकाम, सुषमा गंजीर, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, दीपक खटवानी, यशवंत सुरोजिया, मुकेश संचेती, पंचू राम नायक, नारायण पोटाई, संजय सिन्हा, अरूण कौशिक, टिकेश्वर सिन्हा, कन्हैया नेताम, संतोष भास्कर, लोकेश्वर सेन, द्वारका साहू, मीरा सलाम, कमलेश भदौरिया, ईश्वर सिन्हा, पन्ना ठाकुर, रवि तिवारी, अनिरूद्ध साहू, संजू गोपाल साहू, अंशु शुक्ला सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
