यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कांकेर आगमन पर आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने घड़ी चौक के पास विरोध प्रदर्शन करते काले झंडे दिखाए ।
शालिनी राजपूत ने विरोध प्रदर्शन के संबंध में कहा कि छग में जब से कांग्रेस की सरकार आई है आदिवासी व अन्य वर्ग की महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है । लड़की हु लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी छग में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं से तो आंखे मुंद लेती है परंतु बीजेपी शासित राज्यो में इसी प्रकार की किसी घटना पर राजनीति करने पहुंच जाती है ।
श्रीमती राजपूत ने कहा कि प्रियंका गांधी के इसी दोहरे रवैये को देखते हुए उनका विरोध किया जा रहा है । भिलाई में जिस दिन प्रियंका गांधी भरोसे का सम्मेलन कर रही थी उसी दिन रायपुर के हृदय स्थल जय स्तम्भ चौक के पास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यलय के नाक के नीचे एक नाबालिक बालिका की अस्मत लूटी जा रही थी परंतु दुष्कर्म के इस मामले में प्रियंका गांधी कुछ नही बोली । छग में लगातार नाबालिक बालिका, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, अत्याचार की घटनाये हो रही है मगर इन सब से गांधी परिवार आँखे मूंदे बैठी है क्योंकि इन्हें सरकारी खजाने की लूट में हिस्से से मतलब है बाकी महिलाओं, लोगो पर हो रहे अत्याचार से कोई लेना देना नही है । श्रीमती राजपूत ने कहा कि प्रदेश के भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है इसलिये इन्हें भरोसे का सम्मेलन करने की जरूरत पड़ रही है । आगामी चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी और छग में पुनः भाजपा सत्ता में वापसी करेगी ।
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक भोजराज नाग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा शर्मा, विजय लक्ष्मी कौशिक, मीरा सलाम, स्मृति कौशिक, निधि संचेती, राजेन्द्र गौर, मनीष जैन आदि उपस्थित रहे ।
