नरसिंहपुर
आशीष कुमार दुबे
विश्व शिक्षक दिवस विशेष

सोशल मीडिया पर भी हिंदी लेखन का जलवा लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा ही कुछ खास किया है अंग्रेजी भाषा के शिक्षक जो विशेष रूप से सदैव सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी लेखन से पोस्ट कमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लिखी गई फेसबुक पोस्ट बड़ी संख्या में शेयर भी यूजर्स के द्वारा की जाती रही है। उनकी कार्यप्रणाली की विशेषता है कि हर व्यक्ति में सदैव एक विद्यार्थी और उसका आदर्श शिक्षक के रूप में निवास करता हैं। इसीलिए हरेक को खुद अपडेट होकर आजीवन विद्यार्थी बने रहते हुए कुछ कर गुजरने के प्रयासों को अंजाम तक पहुंचाना चाहिए। जिन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त करना होता है उनके लिए बाधाये मात्र आगे बढ़ने का हौंसला बढ़ाने वाली सोच बन जाती है। इसी दिशा में काम करने वाले विरले व्यक्तित्व में शुमार हो चुके हैं नरसिंहपुर जिले के खास शिक्षक । सोशल मीडिया का अपनी सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों के द्वारा समाज युवा पीढ़ी और ऑनलाइन सक्रियता रखने वाले लोगों को प्रेरित और राष्ट्र की प्रगति के लिए उन्मुख करने वाली सोच के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बेहतर से बेहतर ढंग से उपयोग करने का उदाहरण नरसिंहपुर जिले के शिक्षक ने सामने रखा है।नरसिंहपुर जिले में पदस्थ शिक्षक सत्य प्रकाश त्यागी जोकि अपने शैक्षिक दायित्वों की प्रतिपूर्ति के लिए तो भली भांति जाने ही जाते हैं साथ ही भारतीय संस्कृति, धर्म आध्यात्म, प्राचीन मठ मंदिर शिल्प,जनजागरण ,राष्ट्रप्रेम , देशभक्ति, सामाजिक सरोकार,समरसता, राष्ट्र गौरव , संस्कृत हिन्दी प्राचीन भारतीय भाषाओ के लिए कार्य ,स्वदेशी अभियान,कौशल विकास इत्यादि विभिन्न आयामों पर सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाकर रखते हैं ।अभी हाल ही में चंद्रयान 3, प्रज्ञान रोवर और भारतीय ग्रैंड मास्टर शतरंज खिलाड़ी प्रग्गनानंदा के ऊपर लिखी गई फेसबुक पोस्ट काफी चर्चाओं में रही और उन्ही में से एक पोस्ट को तो फेसबुक यूजर्स ने हाथों-हाथ लिया। एक ही पोस्ट पर करीबन १२ लाख व्यूज होने और करीबन 2 लाख लाइक कमेंट और शेयर मिलाकर मिले । इस पोस्ट के लाखों की संख्या में वायरल होने का कारण यह माना जाता है कि 18 वर्षीय नवयुवा शतरंज खिलाड़ी प्रग्गनानंदा का पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन को साल भर के भीतर दूसरी बार फाइनल मैच के दौरान एक गेम में हराना और फाइनल मैच को ड्रॉ पर रोककर मुकाबले को टाइब्रेकर की ओर ले जाना भी नौजवानों के लिए प्रेरणादायक उद्धरण बनाकर शिक्षक ने अनूठे अंदाज में बड़ी ही प्रेरणास्पद संदेश देने वाली बात पोस्ट में बताई। जिससे संदेश सिद्ध होकर गया कि मुकाबले में केवल अंतिम और निर्णायक जीत ही मायने नहीं रखती खेल भावना और बड़े स्तर पर बगैर दबाव के अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना भी बड़ी उपलब्धि होती है।बताया गया है कि पोस्ट करीबन 12 लाख लोगों तक पहुंच बनाकर पढ़ी और देखी गई। मध्य प्रदेश के चावरपाठा ब्लॉक में सेवाएं प्रदान कर चुके करेली नरसिंहपुर जैसे छोटे शहर में कार्य करने वाले शिक्षक सत्य प्रकाश त्यागी ने शिक्षा विभाग के साथ साथ डिजिटल वर्ल्ड ,सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स पर अपने लेखन और पोस्ट करने की अनोखी शैली से अलग पहचान और मुकाम स्थापित की है। यह जिले के शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है ।गौरतलब है कि कोरोनाकाल लॉकडाउन के दौरान अपने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लगातार सक्रिय रहते हुए 200 से अधिक प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र अर्जित कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी और इसके लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था द्वारा आपको प्रमाण पत्र भी जारी किया गया था । राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक का पुरुस्कार प्राप्त कर चुके मप्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर के जिला सचिव, कुशल नेतृत्व के साथ शैक्षिक समन्वयक के रूप में कार्य करते हुए कलेक्टर नरसिंहपुर और पीआरओ नरसिंहपुर के एफबी पेज पर भी कई बार कोरोनाकाल, शैक्षिक दायित्वों ,निर्वाचन , मतदाता जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि विभिन्न आयामों संबंधी जानकारी प्रकाशित होती रही है।अपनी इन्हीं कार्य शैलियों और कार्य उपलब्धिययो के कारण शिक्षक विभिन्न सामाजिक संगठनों स्वयं सेवी संस्थाओं में सोशल मीडिया से संबंधित राष्ट्रीय और प्रांतीय दायित्वों का भी कुशलता से पालन करते रहे हैं। सोशल मीडिया के सदुपयोग की आपकी इस प्रकार की अनोखी उपलब्धि पर जिला प्रशासन,शिक्षा विभाग और जिले भर के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित प्रबुद्ध जनों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की हैं।
