क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम ने केशकाल में बंजारा समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

भरत भारद्वाज

केशकाल – 06 अक्टूबर शुक्रवार को केशकाल के शांतिनगर डीहीपारा में छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम ने विधानसभा में निवासरत बंजारा समाज के लोगों को सामाजिक भवन की सौगात देते हुए 10 लाख की लागत से बनने वाले सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया एवं संत सेवालाल महाराज का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक संतराम नेताम ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समाज के लोग पिछले कई वर्षो से एक सामाजिक भवन की मांग कर रहे थे। बंजारा समाज के लोग केशकाल विधानसभा के विभिन्न गांव में निवासरत हैं। बंजारा समाज का सामाजिक भवन बनने से समाज के सामाजिक कार्यक्रमों को गति मिलेगी। विधायक संतराम नेताम में आगे कहा कि बंजारा समाज के लोग परिश्रमी होते हैं और विपरीत परिस्थिति में भी इस समाज के लोग मिलकर एक दूसरे के सहयोगी बनते हैं। इस दौरान बंजारा समाज के लोग उपस्तिथ थे ।

Express MPCG