
दीपक विश्वकर्मा
भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के कोर ग्रुप की बैठक खडगवा में संपन्न हुई. बैठक मे भाजपा पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी , पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम अग्रवाल,रामेश्वर पाण्डेय, लखन लाल श्रीवास्तव सहित कोर ग्रुप के सभी सदस्यगण उपस्थित थे। तथा कोर ग्रुप की बैठक मे प्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री माननीय रामप्रताप जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी सहित वरिष्ठो ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर दिये मार्गदर्शन ।
