विधायक सन्तराम नेताम ने जामगांव में 132/33 केव्ही सब स्टेशन निर्माण हेतु किया भूमिपूजन


भरत भारद्वाज

केशकाल – केशकाल विधानसभा क्षेत्रवासियों की वर्षो पुरानी मांग पर आखिरकार विधायक संतराम नेताम के प्रयासों से मुहर लग गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को अब लो वोल्टेज अथवा बिजली गुल होने की शिकायत से निजात मिलने वाली है। जिसके लिए आज 5 अक्टूबर गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक संतराम नेताम ने केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रमुखों की मौजूदगी में 8 एकड़ की भूमि में 27 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 132/33 केव्ही सब स्टेशन का भूमिपूजन कर दिया है…. गर्मी के मौसम में क्षेत्र में विद्युत की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में केशकाल विधानसभा अंतर्गत बड़ेराजपुर, धनोरा एवं केशकाल अंचल में आम जनता को लो वोल्टेज या बिजली गुल होने की समस्या से जूझना पड़ता था। क्षेत्रवासियों ने विधायक संतराम नेताम को इस समस्या से अवगत करवाया था। परिणामस्वरूप जामगांव में नवीन सब स्टेशन खुलने से अब इस समस्या का निराकरण होने जा रहा है।

विधायक संतराम नेताम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 सालों तक भाजपा की सरकार ने किसानों के साथ केवल वादाखिलाफी किया है। उन्होंने झूठे आश्वासनों के बदौलत प्रदेश में राज किया। जैसे ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आई तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया। बिजली बिल हाफ किया। साथ ही अब केशकाल विधानसभा क्षेत्र में होने वाली लो वोल्टेज की समस्या को पूर्ण रूप से खत्म करते हुए 132/33 केवी सब स्टेशन की स्वीकृति प्रदान की। जिसका आज भूमिपूजन हुआ है। इस सब स्टेशन के खुलने से क्षेत्रवासियों को काफी लाभ होगा।

Express MPCG